चंदौली, जनवरी 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया से चकिया मार्ग पर स्थित खरौझा गांव से बनरसिया माइनर के बीच दायी कर्मनाशा मुख्य नहर पर बनी पुलिया का रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। शिकायत के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं होने से परेशानी हो रही है। टूटे हुए रेलिंग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, किसान, छात्र व दोपहिया वाहन चालक आवागमन करते हैं, जो लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय किसान अजय सिंह, ढुनमुन पांडेय, राजन सिंह, मुन्ना सिंह, लाल बहादुर का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर नहर में गहराई अधिक है। रेलिंग टूटे होने के कारण ध्यान हटने पर किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। खासकर रात के समय और बरसात के दिनों में यहां से गुजरना अत्यंत जोखिम भरा हो जाता है। कई बार ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.