पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त, बना रहता हादसों का खतरा
उरई, जून 14 -- जालौन।संवाददाता चुर्खी-बाबई मार्ग से काशीपुरा गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित माइनर की पुलिया की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पुलिया की रेलिंग का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है।ग्रामीण गजेन्द्र सिंह, नेम सिंह, बलराम सिंह, हेमंत, रोशन और प्रदीप आदि ने बताया कि चुर्खी-बाबई मार्ग से काशीपुरा जाने वाला यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। कई बार वाहन चालक पुलिया के पास पहुंचकर असंतुलित हो जाते हैं और हादसा होने से बाल-बाल बचते हैं। इसके बावजूद अब तक टूटी रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.