लखनऊ, अगस्त 25 -- एक्सप्रेसवे पर अब लखनऊ-कानपुर लेन में समस्याएं सामने आने लगी हैं। 26 जुलाई से अब तक अधिकतर समस्याएं कानपुर-लखनऊ लेन में आने से यह माना जा रहा था कि इसी तरफ निर्माण की खामियां हैं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से लखनऊ-कानपुर लेन में भी खामियां सामने आने लगी हैं। मंगलवार को इस लेन में चिरैया नाला पर बनी पुलिया का रिटेनिंग वॉल ही धंस गई। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची कार्यदायी संस्था की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। लखनऊ-कानपुर लेन में किमी 30.1 पर चिरैया नाला के ऊपर पुलिया बनी हुई है। 18 अगस्त को इस पुलिया के दूसरे छोर पर किमी 36.8 और 36.9 के बीच पुलिया का प्रोटेक्शन वर्क नीचे की तरफ से धंस गया था। उसी दिन युद्धस्तर पर लग कर निर्माणदायी संस्था की टीम ने मरम्मत कार्य किया। अब सात दिन बाद 25 अगस्त को इस पुलिया के शुरुआती तरफ से रिटे...