गोरखपुर, मार्च 13 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। राप्तीनगर विस्तार में हादसे में बालक की मौत के बाद भी अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। सूबा बाजार कस्बा में नगर पर बनी पुलिया की दोनों तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी है लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। सूबा बाजार कस्बा का यह मार्ग खोराबार, सिक्टौर और आसपास के गाव को जोड़ता है। यहां से बड़ी संख्या में स्कूली बसें, पैदल और साइकिल सवार बच्चे, दो पहिया वाहन चालक गुजरते हैं। लेकिन पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्त होने से भय बना रहता है। स्थानीय नागरिक रवि शंकर, सुनील तिवारी, गौरव कुमार मांग करते हैं कि तत्काल इसकी मरम्मत की जाए। बिंदटोलिया टोला मार्ग पर भी पुलिया की दीवार क्षतिग्रस्तउधर, खोराबार के बिंदटोलिया टोला से तालकंदला जाने वाली सड़क पर पुलिया की एक तरफ की सुरक्...