गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त ने गुरुवार को सिटी जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिया का स्लैब अव्यवस्थित मिला। इससे हादसा होने की आशंका थी। नगर आयुक्त ने फटकार लगाकर स्लैब को ठीक कराया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नंदग्राम, घूकना, सिहानी, पटेल नगर वार्ड-6, 11, 49, 31 और 32 का निरीक्षण किया। वार्ड की आंतरिक साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था देखी। साथ ही जलकल और निर्माण विभाग के कार्यों का जायजा लिया। नगर आयुक्त को नंदग्राम रेत मंडी पर पुलिया पर अव्यवस्थित मिली। उन्होंने पुलिया के पत्थरों को देखकर निर्माण विभाग की टीम को बुलाया। स्लैब के पत्थरों को ठीक कराया। इसी प्रकार ऐसे स्थान जहां पुलिया की सफाई या नालियों की सफाई का काम रोजाना किया जा रहा है उसी समय स्लैब को पूरी तरह व्यवस्थित करने और मार्गों को अ...