लखनऊ, मई 4 -- मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में दीवानगंज गांव व आसपास के लोगों को जल्द ही बड़ी सहूलियत मिलने लगेगी। यहां पर एक करोड़, 94 लाख, 23 हजार रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। सोमवार को क्षेत्र के विधायक अमरेश रावत ने शिलान्यास किया। इससे लगभग 10 हजार आबादी का आवागमन आसान हो जाएगा। दीवानगंज गांव के लोगों को अभी लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने खेतों तक पहुंचना पड़ता था। आसपास के अन्य गांव के लोगों को भी बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता था। विधायक के प्रयास से पुलिया का बजट स्वीकृत हुआ। उन्होंने सोमवार को भूमि पूजन किया। इस दौरान प्रधान उमेश कुमार, राम लखन लोधी, सुंदरलाल धीमान, सत्येंद्र पाल, सुधांशु सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.