सोनभद्र, मई 15 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। विकासखंड घोरावल के बिसरेखी ग्राम पंचायत अंतर्गत घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर स्थित चंदन चौरसिया के मकान से राममिलन साहू के मकान तक सड़क न बनने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क व पुलिस के मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि इस मार्ग पर सड़क बनाने के नाम पर महज केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संपर्क मार्ग पर कोई पुलिया भी नहीं बनाया गया है जिससे बरसात के समय में प...