पुलिया ऊंची कर स्लैब डालने की मांग
बाराबंकी, जून 21 -- रामनगर। ब्लॉक रामनगर अंतर्गत दुर्गापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया को ऊंचा कर उस पर स्लैब डाले जाने की मांग उठी है। किसान यूनियन नेता राम संजीवन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से पुलिया के निर्माण कार्य की समीक्षा कर आवश्यक सुधार कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुरानी पुलिया अपेक्षाकृत ऊंची थी। जिससे बरसात और बाढ़ के दौरान पानी का निकास सुचारु रूप से हो जाता था लेकिन नई पुलिया का निर्माण कम ऊंचाई पर किया जा रहा है। ऐसे में बरसात के समय पानी भरने की आशंका बढ़ जाएगी और पानी सड़क के ऊपर से बहने लगेगा जिससे आवागमन प्रभावित होगा। क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है इसलिए पुलिया का निर्माण स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिया को ऊंचा कर उस पर स्लैब डलवाने की मांग करते हुए कहा कि इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.