आगरा, फरवरी 14 -- द राइजिंग यूथ एसोसिएशन द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सर्वोच्च बलिदान को देश का गौरव बताया। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि पुलवामा हमला देश के लिए गहरा जख्म है, लेकिन हमारे वीर जवानों की शहादत राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने कहा, शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी वीर गाथाएं सदैव प्रेरित करती रहेंगी। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न युद्धों में शहीद हुए जवानों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में द राइजिंग यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.