बुलंदशहर, फरवरी 14 -- चमन विहार कॉलोनी स्थित बाली प्ले स्कूल में शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले के काले दिन पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल की प्रधानाचार्या सोनी शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को काला दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के 40 सीआरपीएफ जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। इसी के चलते शनिवार को काला दिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को भारतीय सैनिकों के जज्बे और उनकी शक्ति के बारे में बताया। वहीं स्कूल के बच्चों ने काला दिन को लेकर एक नाट्य मंचन किया, जिसको देख दर्शक भी भावुक हो गए। इस दौरान अंजली शर्मा, सोनाली, भूमी, शिल्पी, रुची आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.