महाराजगंज, फरवरी 17 -- फरेंदा। पुलवामा में शहीद 40 सैनिकों की शहादत की अब सरकारी उपेक्षा हो रही है। ये बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कही। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि 14 फरवरी-2019 में घटी इस लोमहर्षक घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस घटना में फरेन्दा तहसील के ग्राम हरपुर टोला बेलहिया निवासी पंकज त्रिपाठी भी शहीद हुए थे। इसी 14 फरवरी को शहीद मेला भी लगा था, लेकिन जिले से लेकर तहसील का कोई भी अधिकारी श्रद्धासुमन अर्पित करने नहीं पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका संज्ञान लेने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.