गंगापार, फरवरी 14 -- बाबूगंज, संवाददाता। रुदापुर स्थित भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान में 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस हमले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले की विश्वभर में निंदा हुई थी। संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया तथा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक विनय उपाध्याय, नरगिस बानो, स्वाति पांडे, जोरावर सिंह, शुभम यादव, सरस्वती कुशवाहा, रुचि यादव, शर्मिला प्रजापति, संदीप पाल, अतुल मौर्य, उमाशंकर मौर्य सहित विद्यालय परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.