चंदौली, फरवरी 14 -- चकिया। चकिया स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में शनिवार को वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर शोकसभा आयोजित कर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों ने कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मृति को नमन किया। सीआरपीएफ कैंप चकिया में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीआईजी राकेश कुमार सिंह तथा कमांडेंट प्रद्युम्न कुमार सिंह सहित सभी अधिकारियों और कार्मिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई और आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ संकल्प दोहराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.