कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में पुलवामा आतंकी हमले के अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में 44 जवान शहीद हुए थे जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुआ था। विनोद मिश्र ने कहा कि यह हमला पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैस ए मोहम्मद ने किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी कैंप पर हमला किया और 300 आतंकवादियों को मार गिराया। इस अवसर पर डॉ. रामनारायण द्विवेदी, गरिमा तिवारी, रंजना शुक्ला, अनुसूया शर्मा, राजकुमार शर्मा, अजीत गुप्ता, एडवोकेट कृष्ण शुक्ला, अशोक शुक्ला, गोल्डी गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...