भदोही, फरवरी 14 -- सुरियावां। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा कुढ़वा में राजकीय बालिका हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किए। कैंडल मार्च निकालकर विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण किया। इस दौरान कांग्रेस नेता दुर्गेश मिश्रा की अगुवाई में इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वीर शहीदों को याद करते हुए लोगों ने देश की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने का शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर गोलू सिंह, अजय प्रजापति, अभिषेक पांडेय, बबलू कुमार, निखिल शुक्ला, कार्तिक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.