पुलवामा में आतंकी साजिश नाकाम, एक संदिग्ध गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। सोमवार को द्राबगाम-पाचार रोड पर लगाए गए संयुक्त नाके के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। सुरक्षा बलों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौसीफ अहमद डार के रूप में हुई। उसकी तलाशी के दौरान में एक हैंड ग्रेनेड, तीन देश विरोधी पोस्टर और एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस गिरफ्तारी में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 183वीं बटालियन की मदद ली। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे पांच कथित आतंकवादी संचालकों की अचल संपत्तियां जब्त कर लीं। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में थे संदिग्ध, धमाके की साजिश थी, सद्दाम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.