मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- शनिवार को क्रांतिसेना व शिवसेना परिवार द्वारा प्रकाश चौक स्थित कार्यालय में पुलवामा में हुए शहीदों को दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा क्रांति सेना पूनम चौधरी ने कहा कि 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे न मनाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। साथ ही वैलेंटाइन डे को ब्लैक डे घोषित करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में एक- एक दीपक जलाने की भी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के घरों में आज कितना मातम का दिन होगा तो यह सोचने की बात है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी , शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा, मिथिलेश गिरी, पूनम चाहल, राखी प्रजापति, मोनिका, आरती पाल, रेखा पाल, मीनू शर्मा , निधि शर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...