प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। इलाहाबाद जनकल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को अटाला गोलपार्क में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर लोगों ने वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाए और दो मिनट मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला फारूकी ने कहा कि 14 फरवरी केवल एक उत्सव का दिन नहीं, बल्कि शहीदों की शहादत को स्मरण करने का भी दिन है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया।प्रियाजुल चौधरी, जुबैर अहमद, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद मुस्तकीम, परशुराम चौहान, यूनुस रियाज, अधिवक्ता फरीदुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, कृष्ण गोपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.