सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. नवीन सोनी ने कहा कि पुलवामा के वीर सपूतों का बलिदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका त्याग देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने एनएसएस के मूल मंत्र नॉट मी बट यू का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का आदर्श है। शहीदों के बलिदान स...