रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- किच्छा। पुलभट्टा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 114.52 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। मंगलवार देर सांय बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम बरी में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने हाट बाजार के पास एक व्यक्ति को दुकानों के पीछे बैठा देखा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 114.52 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी ने अपना नाम मोतीलाल पुत्र चोखेलाल निवासी ग्राम बरा पुलभट्टा बताया। आरोपी ने बताया कि वह नशे के आदी लोगों को चरस फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाता है। बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.