रुद्रपुर, मई 3 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 104.23 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात एसआई धीरज वर्मा टीम के साथ सितारगंज रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मो. आकिल निवासी इस्लाम नगर, सितारगंज बताया। पूछताछ में उसने स्मैक बहेड़ी क्षेत्र से लाकर सितारगंज में फुटकर बेचने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.