पुलभट्टा में 1.20 किग्रा चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 21 -- किच्छा, संवाददाता। पुलभट्टा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 1.20 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत पुलिस ने दो लाख रुपये से अधिक बताई है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गुरुवार रात पुलभट्टा पुलिस टीम गोला कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान किच्छा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से 1.20 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा और प्रदीप कुमार उर्फ सोनू कश्यप पुत्र महेश प्रकाश निवासी बंडिया भट्टा किच्छा बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लालकुआं से चरस लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर बाइक सीज कर दी गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा नशे की बिक्री से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.