रुद्रपुर, अगस्त 18 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 10.60 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को सीज कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। सोमवार शाम एसआई ओमप्रकाश नेगी पुलिसकर्मियों के साथ गौला नदी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने अपने नाम सपन दास पुत्र विनोद दास निवासी कमलुवागांजा हल्द्वानी और संदीप शर्मा पुत्र सरोज शर्मा निवासी मुखानी हल्द्वानी बताए। आरोपियों ने बताया कि वह बहेड़ी से स्मैक खरीद कर हल्द्वानी बेचने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर में युवक से स्मैक बरामद पुलभट्टा थाना इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी सपन दास पूर्व मे...