रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 3.83 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम एसआई धीरज वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम पटवरा गांव की तरफ गश्त कर रहे थे। इस बीच एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम जसवंत सिंह पुत्र आला सिंह निवासी सिरसा नहर बरा पुलभट्टा बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.