पुलभट्टा में तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रपुर, मार्च 23 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम बरी में गश्त कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति सडक किनारे खडा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम शाहिद अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम बरी पुलभट्टा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पंचर की दुकान है। उसने लोगों से रंजिश के चलते तमंचा एक वर्ष पहले खरीदा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.