रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- मयंक त्यागी, किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एनएच-74 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बने कट पर बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वहीं गुरुवार को उसी स्थान के पास हुए एक अन्य हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, हसीब (60) पुत्र फकीर मोहम्मद और मोहन स्वरूप (62) पुत्र सुखलाल, निवासी लखीमपुर खजुरिया, रामपुर, पंतनगर में एक निकाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रात करीब दस बजे दरऊ चौक के पास रिलायंस कट पर उनकी बाइक एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुं...