रुद्रपुर, मार्च 26 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने 315 बोर के तमंचे व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार शाम बरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ बरी फार्म के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर के तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम प्रेम प्रकाश पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम बरा बताया। आरोपी ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले किसी से झगड़ा हो गया था। वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता है। एसआई दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...