पुलभट्टा थाना क्षेत्र में अधेड़ का शव मिला, शिनाख्त नहीं
रुद्रपुर, मई 22 -- किच्छा। पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजीतपुर के निकट नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति के शरीर पर आसमानी शर्ट व गहरे नीले रंग की पैंट मिली है। जिसके कारण उसके कपड़े किसी कंपनी की वर्दी होने का अनुमान है। पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार दोपहर बरा पुलिस चौकी की सूचना मिली कि ग्राम अजीतपुर के निकट देवरनियां नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बरा पुलिस चौकी इंजार्ज दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि शव लगभग दस दिन पुराना प्रतीत होता है। व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष के करीब है। उसने आसमानी शर्ट, गहरे नीले रंग की पैंट व दाहिने हाथ की कलाई में कलावा बांध रखा है। पानी में पड़ा होने के कारण शव फूल गया है। शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है। एसआई भट्ट ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.