नई दिल्ली, जुलाई 15 -- अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर अब पूरी तरह टूट चुका है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है और भीषण हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर नहीं लौटता, तो अगले हफ्ते से अमेरिकी सेना ईरान के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर देगी। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरानियों के पास डील करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। ट्रंप ने ईरान संग तनाव बढ़ने के बाद फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "अगला हफ्ता उनके लिए बहुत बुरा होने वाला है क्योंकि अगले हफ्ते पावर प्लांट्स का नंबर आएगा। अगले हफ्ते पुलों की बारी आएगी। हम उनके सभी पावर प्लांट्स और सभी पुलों को उड़ा देंगे, जब तक कि वे समझौता नह...