मैनपुरी, अप्रैल 7 -- बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नवीगंज में 21 वर्ष पहले हुए दंपति हत्याकांड की पुनः विवेचना रोकने की याचिका हाईकोर्ट की डबल बेंच ने खारिज कर दी है। एसपी मैनपुरी के आदेश पर इस हत्याकांड की फिर से विवेचना की जा रही है। मैनपुरी पुलिस ने फर्रुखाबाद जेल में बंद एक हत्यारोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से वी वारंट हासिल किया है और उसे फर्रुखाबाद जेल प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है। इस मामले में मथुरा जेल में बंद फर्रुखाबाद का माफिया अनुपम दुबे भी आरोपी है। जल्द उससे भी पूछताछ के लिए मैनपुरी पुलिस वी वारंट हासिल करेगी। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सहसपुर निवासी कौशल किशोर और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की 21 वर्ष 6 अगस्त 2005 पूर्व नवीगंज में किराए के मकान में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.