हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- हाजीपुर । सं.सू. रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर सोनपुर मंडल के हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लांचिंग के लिए 24 दिसंबर 2025 को 12:30 बजे से 15:30 बजे तक 03 घंटे का यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस पॉवर ब्लाक के कारण गाड़ियों का पुर्ननिर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी। पुर्ननिर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें - 1. गोरखपुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर तथा मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 2. जयनगर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 155 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेग...