मुंगेर, दिसम्बर 19 -- जमालपुर, इम्तेयाज आलम (निज प्रतिनिधि) क्रिसमस का बड़ा दिन में मात्र सात दिन शेष है। बड़ा दिन मनाने को लेकर जहां इसाई धर्मालंबी ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं अपने पूजा गिरजाघरों की रंगरोगन कर चमकाने में भी जुट गए हैं। ईस्ट कॉलोनी स्थित संत जोसेफ चर्च में आगामी 21 दिसंबर से क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जबकि 14 से 20 दिसंबर तक कैरेल गीत सुनाकर प्रभु यीशु का जन्म उत्सव का आमंत्रण देना जारी है। ईसाई समुदाय के लोग एक दूसरे के घरों पर दस्तक दे रहे हैं और प्रभु यीशु का संदेश सुना रहे हैं। जबकि 24 दिसंबर की सुबह से ही पूजा-अर्चना की शुरुआत कर दी जाएगी। और रात 12 बजते ही प्रत्येक गिरजाघरों में प्रभु ईशु को यादकर उनके आदर्श व विचारों पर चलने की शपथ लेंगे। लोग घरों और गिरजाघरों को रंगरोगन करने में भी जुट गए हैं। शहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.