मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरोहित समाज के कल्याण और सनातन धर्म की मजबूती के लिए बिहार में आचार्य-पुरोहित संरक्षण आयोग के गठन और पुरोहितों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठी। रविवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से आयोजित सनातन महाकुंभ में संत-महंत, आचार्य और पुरोहित समाज के प्रतिनिधि जुटे।

आचार्य-पुरोहितों की पेंशन मांग बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी सह संरक्षक पंडित विनय पाठक ने आचार्य-पुरोहितों का सर्वे कराकर 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग की। उन्होंने पुरोहितों के बच्चों को कक्षा छह से आचार्य स्तर तक सरकारी धर्म, समाज एवं संस्कृत शिक्षण संस्थानों में मुफ्त आवासीय शिक्षा देने तथा मुजफ्फरपुर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ...