गुमला, मई 10 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कटकाही चर्च में रविवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में पावन पुरोहित अभिषेक समारोह भव्य रूप से आयोजित हुई। समारोह में डिकन नेल्सन टोप्पो और अविनाश पंकज मिंज का विधिवत पुरोहित अभिषेक किया गया।

समारोह का आयोजन मौके पर गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन हुआ। उधर सुबह से ही चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। पवित्र धर्मग्रंथ की परंपराओं के अनुसार पवित्र तेल मलन, हस्तारोहण, शांति चुंबन सहित सात प्रमुख धर्मविधियां पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं।

पुरोहितों की शपथ अनुष्ठान के दौरान दोनों नव-अभिषिक्त पुरोहितों को आजीवन समाज की निःस्वार्थ सेवा,गरीबों व असहायों की मदद तथा ईश्वर के प्रति पूर्ण आज्ञाकारिता की...