उत्तरकाशी, दिसम्बर 15 -- पुरोला विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी के लिए शासन की ओर से क्षेत्र की आठ ग्रामीण मोटरमार्गों के नवीनीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। सोमवार को विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत पुरोला विधानसभा क्षेत्र के आठ महत्वपूर्ण ग्रामीण मोटर मार्गों के नवीनीकरण और डामरीकरण के लिए कुल 1 अरब 27 करोड़ 68 लाख 97 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। ये सड़कें कुल 84.03 किलोमीटर लंबी हैं। सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री गणेश जोशी और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का हार्दिक आभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.