उत्तरकाशी, दिसम्बर 18 -- उत्तरकाशी जिले के गुदिंयाट गांव में गुरुवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम पुरोला मुकेश रमोला ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने भाग लिया और आम जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनउपयोगी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। शिविर में कुल पांच शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों पर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 40 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। राजस्व विभाग ने इस दौरान 10 जाति, आय और स्थायी प्रमाणपत्र भी बनाए। एसडीएम मुकेश रमोला ने सभी अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.