देहरादून, जून 30 -- उत्तरकाशी। पुरोला उपजिला अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टर के स्थानांतरण से क्षेत्र में जनाक्रोश पनप रहा है जिसको लेकर मंगलवार को उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला के माध्यम से स्वास्थ्यमंत्री सुबोध उनियाल व प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन प्रेषित कर आपत्ति दर्ज करवाते हुए शीघ्र स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की गई। पुरोला उपजिला अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज असवाल के अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल से डॉक्टर का तबादला होने से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पुरोला उपजिला अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टर के अन्यत्र स्थानांतरण को लेकर स्थानीय जनता में आक्रो...