पुरैला में किसान बोले कम सर्किल रेट पर नहीं करेंगे बैनामा
इटावा औरैया, मई 10 -- ऊसराहार। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पुरैला गांव में रविवार को किसानों की गोष्ठी आयोजित की गई। ठाकुर जी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में किसान नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन पर दबाव बनाकर बैनामा कराने का आरोप लगाया। गोष्ठी में किसान सभा के जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव और भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने किसानों के साथ चर्चा की। किसानों ने कहा कि प्रशासन अनैतिक दबाव बनाकर जबरन बैनामा कराना चाहता है, जबकि उनकी मांग है कि उन्हें भी कुदरैल गांव के किसानों के समान सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना था कि दो गांवों के लिए अलग-अलग सर्किल रेट तय करना अन्यायपूर्ण है। बताते चलें कुदरैल का सर्किल रेट करीब 25 लाख प्रति हेक्टेयर है जबकि पुरैला का करीब18 लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.