इटावा औरैया, मई 11 -- ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की राह अब आसान होती दिख रही है। सोमवार को पुरैला गांव की जमीन के अधिग्रहण और सर्किल रेट को लेकर जिला प्रशासन और किसानों के बीच महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- बैठक में संपर्क पथ निर्माण कराने की दी सहमतिबैठक का विवरण बैठक में एडीएम संदीप श्रीवास्तव और एसडीएम श्वेता मिश्रा ने किसानों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की। किसान अपनी जमीन का सर्किल रेट पड़ोसी गांव कुदरैल के बराबर करने की अपील कर रहे थे। किसानों का कहना था कि जब जमीनें एक ही बेल्ट में हैं और एक्सप्रेसवे परियोजना का हिस्सा हैं तो मुआवजे की दरों में विसंगति नहीं होनी चाहिए।प्रशासन का सकारात्मक जवाब किसानों की बात सुनने के बाद एसडीएम श्वेता मिश्रा ने सकारात्म...