बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- पुरैनी में चार बीघा गेहूं की तैयार फसल खाक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू फोटो : गेहूं पुरैनी: पुरैनी गांव में आग लगने के बाद राख में तब्दील हुई गेहूं की फसल। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में शनिवार को अचानक खेत में आग लगने से करीब चार बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टी, पानी के पाइप और मिट्टी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी में किसान सिंहता देवी, रामस्नेही सिंह, महेश सिंह और नवरत्न प्रसाद की फसल का पूरी तरह नुकसान हुआ है। घटना की सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दे दी गई है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रभावित किसानों ...