मधेपुरा, जून 21 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी। चोरी मामले में थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस कराया गया है। आवेदन में यूपी निवासी विशाल देव ने बताया है कि उदाकिशुनगंज से बीहपुर जाने वाली एनएच 106 सड़क निर्माण के दौरान गुप्ता एसोसिएट अंतर्गत कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। सपरदह गांव स्थित कैम्प के माध्यम से निर्माण कार्य में ड्यूटी करते थे। 18 जून की रात सड़क निर्माण कार्य की सामग्री कुल एक लाख रुपए चोरी कर ली गई। 19 जून के सुबह कैंप पहुंचे तो देखा तो आसपास सामान बिखरा पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गए। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- 12 बंडल लोहे के छड़ की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...