मधेपुरा, मार्च 8 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी। सीओ विद्यानंद झा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में पूर्व के आवेदन के अनुसार फरियादी नहीं पहुंचने से एक भी निष्पादित नहीं हो सका। सीओ ने बताया कि फरियादी नहीं पहुंचने से निष्पादित कार्य को रोका गया। अब अगले जनता दरबार में कार्य का निष्पादन किया जाएगा। मौके पर अंचल कर्मी सहित कई पुलिस बल मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...