मधेपुरा, अप्रैल 2 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।पुरैनी थाना में आवेदन देकर उनके पति के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया।आवेदन में उनके पिता मो अनीस थाना क्षेत्र के भटौनी निवासी ने बताया है कि मेरी पुत्री असमीना खातून को उनके पति मो दिलशाद ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है। उन्होंने थाना अध्यक्ष से कानूनी कार्यवाही करने कि मांग की है। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि आवेदन के अनुसार हत्या मामले में उस महिला के पति पर प्राथमिक कर ली गई उक्त मामले में लगातार छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...