पुरैना-पल्टादेवी मार्ग जर्जर होने से परेशानी
सिद्धार्थ, मई 6 -- शोहरतगढ़। क्षेत्र के पुरैना-नारायनपुर, पल्टादेवी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क मार्ग से हर रोज सुर्य कुड़िया, अलीदापुर, साधुनगर, शिवनगर, झंडानगर आदि गांव से नागरिकों का आवागमन होता है। शक्तिपीठ मां पलटा देवी मंदिर पर दर्शन करने के लिए लोग बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते जाते हैं। पलटादेवी से पुरैना की तरफ जाने वाला मार्ग पल्टादेवी स्कूल के निकट काफी जर्जर हो गया है। जगह-जगह सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। इससे आवागमन करते समय राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटहिल हो जाते हैं। क्षेत्र के हरिश्चंद्र, फौजदार, अब्दुल रहमान, कमलेश आदि ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.