रामपुर, मार्च 28 -- रोडवेज परिवहन निगम की ओर से एक माह पहले पुरुष व महिला परिचालकों का यात्रियों से व्यवहार को लेकर एक सर्वे करवाया गया था। सर्वे रिपोर्ट में पुरुष की अपेक्षा महिला बस परिचालक ज्यादा व्यावहारिक व मृदुभाषी निकलीं। अधिकारियों का मानना है कि महिला परिचालकों के इस व्यवहार से निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। रामपुर डिपो में 108 बसें है। जिसमें से करीब बीस बसों पर महिला परिचालक कार्य करती है। यह बसें दिल्ली,हल्द्वानी,बरेली,मुरादाबाद और अन्य जिलों के लिए संचालित होती है। बीते दिनों सरकार के आदेश पर महिला परिचालकों की भर्ती भी की गई। इस दौरान रामपुर डिपो में करीब बीस महिला परिचालक हैं। रोडवेज परिवहन निगम के अफसरों के आदेश पर अभी हाल में पुरुष व महिला पुरुष बस चालकों का यात्रियों से व्यवहार को लेकर एक सर्वे करवाया गया था। इसमें...