बस्ती, जून 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरुषोत्तम के अंतिम सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भी काफी संख्या पहुंची। मंदिरों में हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में रूद्राभिषेक के साथ महामृत्युंजय का जप चल रहा था। सुबह से ही भंडारे की तैयारियां चल रही थीं।पौराणिक भदेश्वरनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बेहिलनाथ मंदिर में रामनाम संकीर्तिन 24 घंटे जारी रहा। दोनों मंदिर परिसर में कही परिवार रूद्राभिषेक करते दिखाई दिए। कड़र मंदिर, देवरिया मंदिर, भारीनाथ मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, फल, फूल, भांग, धतूरा, अबीर, गुलाल आदि से अभिषेक कर परिवार व घर की मंगलकामाना की। यह भी पढ़ें- पुरूषोत्तम माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- अधिमास के अ...