बरेली, अप्रैल 2 -- प्राथमिक विद्यालय दित्तीय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय में आयोजित हुए वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को उपहार देकर विदाई दी गई। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापिका शीरी फ़ात्मा जैदी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे मन लगा कर पढाई करने को कहा। इसमें प्रधानाध्यापिका, शीरी फात्मा जैदी, मीनू शर्मा नाजनी जैदी,प्रवीना यादव समाना जैदी, इमराना, नदीम आदि लोग मौजूद रहे।फोटो कैप्शन: फोटो-5 प्राथमिक विद्यालय सेंथल दित्तीय में बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.