पुरुष हैंडबॉल की राज्य टीम में बरबीघा के सूरज का चयन
बिहारशरीफ, मार्च 24 -- पुरुष हैंडबॉल की राज्य टीम में बरबीघा के सूरज का चयन बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा प्रखंड के पुनेसरा गांव निवासी सूरज कुमार का चयन राज्य इकाई की पुरुष हैंडबॉल टीम में हुआ है। कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में हो रही 54वीं नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में वे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव गोपाल ने बताया कि चैंपियनशिप के लीग मैच में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को 15-6 के अंतर से पराजित किया और जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में मजबूत स्थिति बना ली है। संघ के अध्यक्ष विशाल, संयुक्त सचिव यशपाल, राहुल कुमार, बबलू कुमार सत्यम कुमार , रोहित कुमार एवं विकास कुमार आदि सूरज कुमार को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.