पुरुष वॉलीबॉल में एनआईटी जमशेदपुर विजेता
चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- राउरकेला, संवाददाता। एनआईटी राउरकेला में आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर एनआईटी स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के 30 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और आईआईईएसटी शिबपुर के कुल 1198 छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल, पुरुष एवं महिला हैंडबॉल तथा पुरुष हॉकी की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के मुकाबले एनआईटी राउरकेला के पीटी उषा स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए। समापन समारोह में एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रो. के. उमामहेश्वर राव, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. राजीव कुमार पांडा, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के अध्यक्ष प्रो. दिलीप प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.