मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। रामदयालु सिंह महाविद्यालय में सोमवार से पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन पुरुष व महिला बैडमिंटन के मुकाबले हुए।पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रेयांश ने हसरत को 15-0, 15-1 से, फरहान ने हर्ष को 14-15, 15-3, 15-1 से, उज्ज्वल ने सक्षम को 15-8, 15-5 से, केशव ने आदित्य को 15-6, 15-8 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में श्रेयांश ने फरहान को 15-6, 15-8 से एवं केशव ने उज्ज्वल को 15-7, 15-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में भूमि ने नंदिनी को 15-0, 15-0 से, अनुप्रिया ने खुशी कुमारी को 15-6, 15-5 से, तनु कुमारी ने तनु को 15-0, 15-0 से, साक्षी ने शिवांगी को 15-14, 14-15, 15-14 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल ...